HomeNEWSविश्व पर्यटन दिवस पर CM योगी की शुभकामनाएं, कहा- ‘आइए देखें नया...

विश्व पर्यटन दिवस पर CM योगी की शुभकामनाएं, कहा- ‘आइए देखें नया उत्तर प्रदेश’

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों और पर्यटकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन संस्कृतियों को जोड़ने और मानवता का उत्सव है।

सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा – “विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश अपनी बहुरंगी संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर और ‘अतिथि देवो भवः’ के संदेश के साथ विश्व को आमंत्रित कर रहा है। आइए, नया उत्तर प्रदेश देखिए।”

मुख्यमंत्री ने इस संदेश के साथ एक वीडियो भी साझा किया। इसमें अयोध्या धाम, ब्रज तीर्थ, प्रयागराज कुंभ सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों की भव्य झलक दिखाई गई है।

वीडियो में पर्यटन क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया गया कि कैसे विकास कार्यों के साथ प्रदेश की विरासत को संजोया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments