BundelkhandNEWS

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं : रोहित श्रीवास

  • पूजा परिहार

झांसी। उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था के बच्चों द्वारा अंसल बसेरा के सामने स्थित मलिन बस्ती में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के ही रोहित श्रीवास ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। आयोजन के उपरांत अनुराग गोयल ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि रोहित श्रीवास ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं बल्कि लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति सद्भावना भी बढ़ाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए।

इस मौके पर संस्था के मीडिया प्रभारी अब्दुल निजाम खान, सिल्की अग्रवाल, संजना कुमारी, हर्ष साहू, अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button