BundelkhandNEWS

झांसी में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन, DM मृदुल चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

  • अमन कुमार

झांसी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेरणा शर्मा, विशेष सचिव उद्यान, उत्तर प्रदेश शासन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डीएम मृदुल चौधरी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के जीवन से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा—

  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
  • चारपहिया वाहन में हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
  • नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं।
  • ओवरस्पीडिंग और स्टंट से बचें।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

उन्होंने कहा कि “जीवन अमूल्य है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।”

रैली का मार्ग

एआरटीओ शहेमचंद्र सिंह गौतम ने जानकारी दी कि रैली जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर ईलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, बीकेडी चौराहा से होते हुए पुनः ईलाइट चौराहा होकर संभागीय परिवहन कार्यालय झाँसी में संपन्न हुई।

मौजूद रहे अधिकारी और संगठन

इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (प्रथम) हेमचंद सिंह गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (द्वितीय) डॉ. सुजीत कुमार सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, संभागीय निरीक्षक संजय सिंह, चरण सिंह, मुख्य वार्डन शिव प्रताप तिवारी, बस/ट्रक/टेंपो यूनियन अध्यक्ष, सुश्री प्रगति शर्मा, अतुल अग्रवाल किलपन सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button