NEWSUttar Pradesh

गांधी जयंती पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण व स्वच्छता अभियान चलाकर दी श्रद्धांजलि

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर इकाई की ओर से फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार और सुरेश अवस्थी मौजूद रहे।

नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि “महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया।”
एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि “आइंस्टीन ने भी गांधी जी की महानता को स्वीकार किया था और कहा था कि आने वाली पीढ़ियों को विश्वास करना कठिन होगा कि ऐसा कोई व्यक्ति वास्तव में हुआ था।”
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि “गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने अपनाया, इसी वजह से आज का दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।”

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूलबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग की दुकान से खादी वस्त्र खरीदे और तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुराग शर्मा, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, विजय पटेल, रामलखन रावत, सीमा एमबीए, आनंद मिश्रा, जन्मेजय सिंह, आकाश शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, दीपक सिंह, योगेश पांडे, ऋचा सक्सेना, अभिमन्यु सक्सेना, प्रशांत त्रिपाठी, अतुल दीक्षित, आलोक पांडे, विकास जायसवाल, अजय राय, अरुण दुबे, हेमू शुक्ला, सुभाष गौड़, पूनम कंवर, मोहम्मद जहीर, संतोष राठौर, आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

सांसद रमेश अवस्थी ने जनता को समर्पित किए पेयजल टैंकर

गांधी जयंती और नवरात्रि के शुभ अवसर पर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने किदवई नगर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में चार पेयजल टैंकर जनता को समर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, राधेश्याम पांडे सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button