मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी गई नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन की जानकारी

- अजय सिंह
कानपुर नगर। आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना अरौल की एंटी-रोमियो टीम द्वारा माँ गायत्री विद्यापीठ स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 1098, 112 और 181 — की जानकारी दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

साथ ही UPCOP ऐप से मिलने वाली जन-सुविधाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के माध्यम से पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं — जैसे सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम — की विस्तृत जानकारी दी गई।
अंत में, एंटी-रोमियो टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।



