NEWSUttar Pradesh

“हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी — यही हमारा मंत्र, लक्ष्य और शक्ति है”

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने किया।

पत्रकार वार्ता को सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण के अध्यक्ष शिवराम सिंह, तथा ग्रामीण के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि स्वदेशी का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। जब हम स्वदेशी को अपनाते हैं, तो अपने देश की मिट्टी और अपने लोगों की मेहनत से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “मेक इन इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया”, “डिजिटल इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियान देश को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत की स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा—ये तीन स्तंभ मिलकर विकसित भारत की नींव तैयार कर रहे हैं। अब स्वदेशी का अर्थ केवल खादी या दीयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर विश्व स्तरीय उत्पादों और शिल्प तक विस्तृत हो चुका है। आज भारत न केवल अपनी सेना के लिए आधुनिक हथियार बना रहा है, बल्कि कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात भी कर रहा है। मेक इन इंडिया और डिफेंस इंडिजेनाइजेशन के प्रयासों से टैंक, तोप और ड्रोन तक भारत में निर्मित हो रहे हैं — यही आत्मनिर्भर भारत का सच्चा स्वरूप है।

कार्यक्रम में अभियान के संयोजक अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा राजू, अभिनव दीक्षित, और अनुराग शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button