NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना ककवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को थाना ककवन पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धारा 170/126/135 बीपीएमएसएस के अंतर्गत की गई।

इस अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमिश्नरेट कानपुर नगर, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के दिशा-निर्देशन में थाना ककवन पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता अभियान चलाया जा रहा था।

उक्त क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम प्रसादपुरवा थाना ककवन में अभियान संचालित करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –

  1. अवनीश उर्फ दीपक पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम प्रसादपुरवा, थाना ककवन, उम्र लगभग 26 वर्ष।
  2. कैलाश उर्फ ओमेश पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम प्रसादपुरवा, थाना ककवन, उम्र लगभग 20 वर्ष।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त पूजा पंडाल में अवैध रूप से बिजली चोरी कर अस्थायी कनेक्शन बनाकर उपयोग कर रहे थे। जांच में दोष सिद्ध पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • उ0नि0 शैलेन्द्र गिरी चौबे, प्रभारी विष्णुपुर थाना ककवन
  • मु0का0 हीरालाल पाल, थाना ककवन
  • का0 वीरेन्द्र सिंह, थाना ककवन

इस सफल कार्रवाई के लिए थाना ककवन पुलिस टीम को प्रशंसा एवं सहयोग प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button