NEWSUttar Pradesh

CM योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था। उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘धरती पुत्र’ के नाम से जाना जाता है और वे तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा एक बार केंद्र में रक्षा मंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button