HomeNEWSथाना अरौल में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को दी...

थाना अरौल में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा व सशक्तिकरण की जानकारी

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। थाना अरौल कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत आज मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने कस्बा अरौल रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों, तिराहों और ग्राम क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112 और 181 की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति या शिकायत की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इसके साथ ही, टीम ने UPCOP ऐप से मिलने वाली जनसुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग, एवं महिला सशक्तिकरण अभियानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे —
सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम — के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

अंत में, मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments