NEWSUttar Pradesh

दीपावली से पहले पुलिस ने की सुरक्षा निरीक्षण, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी दीपावली के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान, रतनलाल नगर और थाना किदवई नगर क्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक पार्क पटाखा बाजार का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button