NEWSUttar Pradesh

भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से की औपचारिक मुलाकात

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आज प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से लखनऊ में औपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने संगठन महामंत्री को जिले में चल रहे विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जिला अध्यक्ष को शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर की संगठनात्मक व्यवस्थाओं को शीघ्र सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

मुलाकात के समय युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा एवं मंडल प्रभारी अभिनव दीक्षित भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button