थाना अरमापुर में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया

- सोनी सिंह
कानपुर नगर। 17 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र अरमापुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान में एंटी रोमियो टीम, थाना अरमापुर ने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 101, 102, 108, 112, 181, 1076, 1090, 1098, 1930 आदि की जानकारी दी। साथ ही UPCOP और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरण किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की सुरक्षा दृष्टि से चेकिंग भी की गई। महिलाओं और बालिकाओं से उनके घर, विद्यालय या अन्य स्थानों पर आने-जाने के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
एंटी रोमियो टीम, थाना अरमापुर, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर



