NEWSUttar Pradesh

थाना अरौल में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। “नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन यह सारा जहान।” के आदर्श वाक्य के साथ, 17 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5, थाना अरौल टीम ने ग्राम गांगूपुर स्थित स्वरूप नारायण मेमोरियल शिक्षा निकेतन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों, छात्राओं और शिक्षिकाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही UPCOP ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) के माध्यम से मिलने वाली जन सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

प्रभारी महिला उपनिरीक्षक प्रीतांजली ने नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली समझाई और साइबर जागरूकता पर जोर देते हुए साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए।

जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, प्रभारी मिशन शक्ति टीम म.उ.नि. प्रीतांजली, म.उ.नि. रिचा शर्मा, म.का. सोनम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा समाज में सशक्त नारी के माध्यम से सशक्त समाज का निर्माण करना है।

थाना अरौल, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, महिलाओं की सुरक्षा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button