त्योहारों के मद्देनज़र DCP ट्रैफिक ने किया बिरहाना रोड मार्केट का निरीक्षण, दिए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

- संध्या सिंह
कानपुर नगर। धनतेरस और दीपावली पर्व पर बढ़ने वाले आवागमन और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने बिरहाना रोड मार्केट क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, एसीपी कलेक्टरगंज, थाना प्रभारी निरीक्षक कलेक्टरगंज, थाना प्रभारी निरीक्षक फीलखाना तथा टीआई पूर्वी जोन द्वितीय मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में यातायात की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, संभावित अतिक्रमण एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण उपरांत डीसीपी ट्रैफिक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि—
व्यापार बंधु अपनी दुकानों के सामने किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें, जैसे सामान का प्रदर्शन, ठेला, बैनर या अन्य सामग्री का फैलाव, जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है।
व्यापारी और नागरिक केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा न करें।
सामान्य जनता से अपील है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें ताकि सभी नागरिक सुरक्षित व सुचारू रूप से त्योहारों का आनंद ले सकें।
इसके साथ ही, ट्रैफिक विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी जाम या यातायात दबाव (Traffic Congestion) की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें—
📞 ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
📞 ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387



