HomeNEWSत्योहारों के मद्देनज़र DCP पश्चिम ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से संवाद...

त्योहारों के मद्देनज़र DCP पश्चिम ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से संवाद कर दिए सुरक्षा निर्देश

  • दीपक कुमार

कानपुर नगर। आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने मुख्य बाजार थाना कल्याणपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर बाजार की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्क दृष्टि रखने, यातायात सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गश्त के दौरान व्यापारियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नागरिक निश्चिंत होकर त्योहार का आनंद ले सकें।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments