NEWSUttar Pradesh

उन्नति सेवा संस्थान ने आसरा कॉलोनी बस्ती में बच्चों संग मनाई दिवाली, बांटी खुशियां और उपहार

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। सामाजिक संस्था उन्नति सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी आसरा कॉलोनी बस्ती, हर्ष नगर में दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की संस्थापिका एडवोकेट मीनाक्षी गुप्ता ने बच्चों को दिवाली पर्व का उद्देश्य और महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों के साथ रंगोली सजाई, दीये जलाए और पटाखे जलाकर त्यौहार की खुशियां साझा कीं। इसके साथ ही बच्चों को उपहार और मिठाइयां भी वितरित की गईं।

एडवोकेट मीनाक्षी गुप्ता ने कहा, “दिवाली का असली अर्थ सिर्फ़ रोशनी करना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटना है। बच्चों की मुस्कान ही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।”

कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य — पम्मी मल्होत्रा, आरती गुप्ता, भूमि, अमित, अंकुर, श्रुति, आस्था, अभिषेक, सत्यम और राहुल — उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

Related Articles

Back to top button