NEWS

बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत की बैठक सम्पन्न, गांव-गांव चलेगा सदस्यता अभियान

  • अंकित बाजपेई

हमीरपुर। बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत की महत्वपूर्ण बैठक आज मौदहा स्थित संगठन कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेना प्रमुख विनय तिवारी ने की।

बैठक में उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लक्ष्य को साकार करने के लिए जल्द ही गांव-गांव सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही आगामी बुंदेलखंड महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सेना से जोड़ा जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष यश अग्रवाल (राठ) ने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा (बांदा) ने बताया कि बांदा में सदस्यता अभियान लगातार जारी है, जिससे बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को नई गति मिल रही है।

सेना का स्थापना दिवस 19 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
श्रीकांत द्विवेदी (प्रचार प्रमुख), घनश्याम विश्वकर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), भरत मिश्रा (प्रदेश महासचिव), हरिशंकर द्विवेदी (आईटी सेल), राहुल वर्मा (राष्ट्रीय सचिव), अमित द्विवेदी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अरविंद शिवहरे, आकाश शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।

Related Articles

Back to top button