HomeNEWSछठ पर्व के मद्देनजर कानपुर में यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण

छठ पर्व के मद्देनजर कानपुर में यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। लोक आस्था के महापर्व छठ के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने आज 26 अक्टूबर 2025 को अटल घाट, पनकी नहर और अर्मापुर नहर के घाटों का भौतिक निरीक्षण किया और छठ पूजा प्रबंधक समिति से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों तक आने-जाने वाले मार्गों की यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मार्गों पर सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो।

पर्व के दौरान समुचित स्थानों पर पर्याप्त यातायात पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments