NEWSUttar Pradesh

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कानपुर पुलिस कमिश्नर ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का किया आयोजन

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

यह दौड़ पुलिस लाइन से ग्रीन पार्क स्टेडियम तक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित करना था।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और शहर के विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने भारत की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र की एकता और शक्ति का प्रतीक रहा है।

Related Articles

Back to top button