NEWSUttar Pradesh
NCL जागरूकता अभियान 2.0 : नए कानूनों पर पुलिस कर्मियों को दी गई जानकारी

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत तृतीय दिवस पर अभियोजन अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष एवं यातायात लाइन, रेलबाजार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त अपराध अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्चना सिंह तथा स्टाफ ऑफिसर राजेश पाण्डेय ने की।
अभियोजन अधिकारियों ने तकनीक और फॉरेंसिक के उपयोग से जुड़े प्रावधानों, कानून की नई व्यवस्थाओं को पुलिस कार्य में अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, तथा तकनीकी और फॉरेंसिक प्रावधानों के प्रभावी उपयोग पर भी जानकारी साझा की गई।



