NEWSUttar Pradesh

बिहार चुनाव पर बोले CEC ज्ञानेश कुमार – ‘हिंसा बर्दाश्त नहीं, सभी दल आयोग के लिए समान’

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों को समान दृष्टि से देखता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगा और शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

श्री ज्ञानेश कुमार कानपुर में माथुर वैश्य समाज द्वारा आर्य नगर स्थित स्पोर्ट्स हब में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि “हर राजनीतिक दल अपने तरीके से चुनाव लड़ रहा है और जनता से अपील कर रहा है, लेकिन आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं है। सभी समान हैं।”

उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील की — “आइए, लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।”

पारदर्शिता और शांति पर दिया जोर
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग हिंसा की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान कर सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बिहार विधानसभा चुनाव पारदर्शिता, दक्षता और सादगी के साथ लोकतंत्र के उत्सव का उदाहरण पेश करेंगे।

Related Articles

Back to top button