NEWSUttar Pradesh

कांशीराम ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर, 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल की ओर से देशभर के कार सेवकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहरभर से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है बल्कि यह जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान भी किया और युवाओं को इसके प्रति प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जो समाज में जीवन बचाने की भावना को मजबूत बनाता है। उन्होंने बजरंग दल के इस सामाजिक पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

इस मौके पर राजू पोरवाल, आनंद सिंह, आकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे रक्तदान को एक जनआंदोलन का रूप देने के लिए समाज के हर वर्ग में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button