NEWSUttar Pradesh

आईएमए कानपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), कानपुर शाखा द्वारा आयोजित IMA क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।

पहले मैच में IMA Warriors और IDA Kanpur Dehat आमने-सामने आए। IMA Warriors ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168/8 रन बनाए। जवाब में IDA Kanpur Dehat ने 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर कड़ी टक्कर दी, लेकिन IMA Warriors ने यह मुकाबला मात्र 2 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे डॉ. मानव लूथरा। मैच का शुभारंभ IMA कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला ने किया।

दूसरे मुकाबले में IMA Avengers ने 188/5 रन बनाए। IMA Royals ने इसे 10 विकेट से जीतते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 190 रन बना लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे डॉ. दक्ष गड़ी। मुकाबले का उद्घाटन IMA कानपुर के पूर्व सचिव डॉ. देबज्योति देबरॉय और सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने किया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला IMA Warriors और IMA Royals के बीच आगामी 4 नवंबर (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे टी एस एच स्टेडियम, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, कानपुर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में डॉक्टरों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और उत्साह देखने को मिला है।

Related Articles

Back to top button