NEWSUttar Pradesh

वार्ड 55 गुजैनी: बड़ा पार्क हरा-भरा, बट वृक्ष पूजन और जनेऊ कार्यक्रम सम्पन्न

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। वार्ड 55 गुजैनी के जी ब्लॉक स्थित बड़ा पार्क में आज तीन बट वृक्षों का विधिवत पूजन और जनेऊ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की माताएं, बहनें, बेटियां और अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रमेश चंद्र शुक्ला, रामनाथ शुक्ला, श्याम बाबू कटिहार, सतीश चंद्र गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, पाठक जी, पांडे जी, दुबे जी और दीक्षित जी सहित कई क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के माध्यम से बट वृक्षों की पूजा-अर्चना की।

पूर्व पार्षद अनिल वर्मा ने बताया कि चार साल पहले यह पार्क कूड़ा और गाड़ियों के अड्डे के रूप में इस्तेमाल होता था। आज सभी की मेहनत और सहयोग से यह पार्क हरा-भरा और सुशोभित हो गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी नागरिकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button