मकनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी
- अजय सिंह
कानपुर नगर। आज दिनांक 08 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने मकनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की गई सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और सतर्क गश्त पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम और त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को सक्रिय रखा गया है।
डीसीपी पश्चिम ने कहा कि पुलिस प्रशासन मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तत्पर है।



