NEWSUttar Pradesh

डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की साइबर जागरूकता कार्यशाला को संबोधित, छात्रों व आमजन को दिए डिजिटल सुरक्षा के संदेश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साइबर जागरूकता कार्यशाला को संबोधित किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन जनपद कानपुर देहात में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप और उनसे निपटने के प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी बन गई है और जागरूकता ही इसका सबसे मजबूत बचाव है।

इस अवसर पर एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमित दुबे और साइबर सुरक्षा सलाहकार राहुल मिश्रा ने भी विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों, डिजिटल सुरक्षा उपायों और ऑनलाइन सतर्कता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डीआईजी कानपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात भी उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल जागरूकता और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देना था।

Related Articles

Back to top button