HomeBundelkhandउरई में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रोफेशनल सम्मलेन का आयोजन

उरई में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रोफेशनल सम्मलेन का आयोजन

तरुण कुमार

जालौन( उरई )। सिटी सेंटर में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक भव्य प्रोफेशनल सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चर्चा की गई कि प्रोफेशनल वर्ग राष्ट्र के समृद्धि और विकास में अभिन्न भूमिका निभाता है। सभी की सक्रिय भागीदारी से ही ‘विकसित भारत’ का स्वप्न साकार हो रहा है।

सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार उपस्थित रही। इसके अलावा, जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, समस्त प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, सम्मानित नागरिक और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव साझा किए और आत्मनिर्भरता, व्यवसायिक दक्षता और राष्ट्रनिर्माण में अपने योगदान की भूमिका पर जोर दिया।

इस अवसर पर यह भी कहा गया कि पेशेवर वर्ग केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि समाजिक जागरूकता और स्थानीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। आयोजकों ने प्रतिभागियों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करने का संदेश दिया।

सम्मलेन का समापन सम्मानित अतिथियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक फोटो से हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments