NEWS

सरकार प्रदूषण पर विफल, इसलिए जनता निभा रही अपना फर्ज: कांग्रेस

  • नेहा पाठक

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि जब सरकार अपने कर्तव्य में असफल हो रही है, तब लोगों को अपना दायित्व निभाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

रविवार को दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट के पास प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रतिष्ठित इंडिया गेट अब कर्तव्य पथ पर है — जिसका नाम प्रधानमंत्री ने रखा था। दिल्ली के नागरिक जब बेहतर हवा के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो वे केवल संविधान के अनुच्छेद 51-ए (जी) के तहत अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, जो पर्यावरण की रक्षा और सुधार का अधिकार देता है।”

रमेश ने सवाल उठाया, “दिल्ली पुलिस उन लोगों को क्यों रोक रही है जो भयावह वायु गुणवत्ता पर अपनी चिंता जताना चाहते हैं?”

उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “जब सरकार अपने कर्तव्य में बुरी तरह विफल हो रही है, तो लोगों को अपना फर्ज निभाना ही पड़ता है।”

Related Articles

Back to top button