HomeNEWSAI आधारित सुपर स्पेशलिटी आईसीयू व टेलीमेडिसिन सेवाओं पर प्रस्तुतीकरण, उपमुख्यमंत्री बृजेश...

AI आधारित सुपर स्पेशलिटी आईसीयू व टेलीमेडिसिन सेवाओं पर प्रस्तुतीकरण, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उपचार की गुणवत्ता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने विधानसभा सचिवालय, लखनऊ में मंडल और जनपद स्तरीय चिकित्सालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुपर स्पेशलिटी इंटेंसिव केयर यूनिट तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं के संचालन को लेकर आयोजित प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रयागराज के दो चिकित्सालयों में एआई आधारित सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रयागराज मंडल और निदेशक, छावनी चिकित्सालय (कैंटोनमेंट हॉस्पिटल) प्रयागराज के बीच एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) का हस्तांतरण भी किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पवन कुमार अरुण, विशेष सचिव चिकित्सा/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण धीरेंद्र सिंह सचान तथा नोडल अधिकारी डॉ. विकासेंदु अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments