BundelkhandNEWS

आई.आई.एम.ए. झांसी और प्रताप ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

  • अमन कुमार

झांसी। इंडियन इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आई.आई.एम.ए.) झांसी एवं प्रताप ब्लड बैंक (यूनिट कमला हॉस्पिटल) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झांसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने की, जबकि कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रदीप सरावगी मुख्य अतिथि और गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन डॉ. विक्रम आनंद ने किया तथा संपूर्ण कार्यक्रम की देखरेख डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव ने की।

20 दानियों ने किया रक्तदान, 15 चिकित्सक रहे शामिल
शिविर में कुल 20 दानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिनमें से 15 चिकित्सक थे। रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए सभी अतिथियों ने उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

भगवान धनवंतरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. नीलम आनंद, सचिव डॉ. देवेश मनोचा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सोनी और संरक्षक डॉ. बी.एस. साहू उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का संदेश
मुख्य अतिथि श्री प्रदीप सरावगी ने स्वयं रक्तदान कर सभी को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने रक्तदान को “मानवता की सच्ची सेवा” बताते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित रक्तदान करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा घटता है।

कार्यक्रम में रही चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. रंजीत सिंह बघेल, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. संजय साहू, डॉ. हरिकांत रायकवार, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. सुनयना उपाध्याय, डॉ. तसनीम कौसर, श्रीमती कीर्ति सेठ, अब्दुल शादाब खान, अमित कंचन, मोनू खुराना, सुनील शर्मा, चंद्रकांत चतुर्वेदी, अजय सिंघल, दीपाली सिंघल, रविन्द्र, चेतन कुमार और कृष्णा सिंघल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button