- अभिषेक कुमार
रायबरेली। धुन्नी सिंह नगर स्थित श्री राम अखिलेश्वरी देवी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह ने सहभागिता करते हुए उपस्थित लोगों के साथ होली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने उपस्थित सम्मानित जनों के साथ आत्मीय संवाद किया। समारोह में फूलों की होली खेलते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने आयोजन को और भी आध्यात्मिक और आकर्षक बना दिया, जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।


