NEWSUttar Pradesh
कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ₹9.50 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर की अपराध शाखा ने कोडीन युक्त कफ सिरप व अन्य प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गहन तकनीकी और वित्तीय जांच के बाद पुलिस ने करीब ₹9.50 करोड़ मूल्य की पांच अचल संपत्तियों को चिन्हित कर विधिक प्रावधानों के तहत फ्रीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक इनोवा क्रिस्टा कार को भी जब्त कर जांच के दायरे में लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



