NEWSUttar Pradesh

DCP दक्षिण ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। 15 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण, दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की विभिन्न शिकायतें सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसीपी ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने और समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को यह भी आदेशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न हो तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान की स्थिति से अवगत कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में आए प्रत्येक नागरिक से सम्मानजनक व्यवहार, उचित बैठने की व्यवस्था और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भी प्राथमिकता से कार्य करने के आदेश दिए गए।

Related Articles

Back to top button