NEWSUttar Pradesh

कानपुर जोन में अवैध लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई, 382 उपकरण हटाए गए — जब्त 99 लाउडस्पीकर शिक्षण संस्थानों को वितरित

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के आदेश और कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह के नेतृत्व में जोन के आठ जनपदों में अवैध लाउडस्पीकरों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

यह तीन दिवसीय अभियान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सामाजिक समरसता और जन-शांति कायम रखने के उद्देश्य से, मा० न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया गया।

अभियान के तहत कानपुर, झांसी और फतेहगढ़ रेंज के कुल 8 जिलों — कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन और ललितपुर — में 1,166 धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की जांच की गई। जांच में 1,445 लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र पाए गए, जिनमें से 382 उपकरण मानक के विपरीत पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इनमें से 99 लाउडस्पीकरों को जब्त कर शिक्षण संस्थानों — स्कूलों व कॉलेजों — को उपयोग हेतु वितरित किया गया।

जोनवार कार्रवाई के अनुसार —

  • कानपुर परिक्षेत्र में कुल 245 स्थानों पर अनियमितता पाई गई, जिनमें
  • कानपुर देहात: 26
  • इटावा: 51
  • औरैया: 48
  • फतेहगढ़: 40
  • कन्नौज: 80
  • वहीं झांसी परिक्षेत्र में 137 स्थानों पर कार्रवाई की गई, जिनमें
  • झांसी: 70
  • जालौन: 52
  • ललितपुर: 15

एडीजी आलोक सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी जिलों में नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button