- ऋषभ कुमार
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक सक्रिय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले इस नेटवर्क से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करते थे। ये लोग आम जनता को लालच देकर उनके बैंक खाते और सिम कार्ड किराये पर लेते थे, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी और सट्टा जैसी गतिविधियों से प्राप्त धनराशि को ट्रांसफर करने में किया जाता था।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों से जुड़े बैंक खातों पर देशभर में कुल 14 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग 58 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


