HomeBundelkhandआईजी झांसी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, अपराध पर जीरो...

आईजी झांसी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, अपराध पर जीरो टॉलरेंस पर जोर

  • पूजा परिहार

झांसी। झांसी रेंज के आईजी श्री आकाश कुलहरि ने रेंज के सभी एसएसपी/एसपी के साथ क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मीटिंग में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त ‘मिशन शक्ति-5.0’ के तहत व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments