HomeNEWSरेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर संयुक्त निरीक्षण, GRP-RPF समन्वय...

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर संयुक्त निरीक्षण, GRP-RPF समन्वय पर जोर

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विस्तृत रेलवे नेटवर्क में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

6 मार्च 2026 को रेलवे बोर्ड के महानिदेशक सुरक्षा हितेंद्र मल्होत्रा, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महानिदेशक सोनाली मिश्रा और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. ने रेलवे स्टेशन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान होल्डिंग एरिया के निर्माण, यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन तथा वाहनों की बेहतर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के विस्तृत रेलवे नेटवर्क पर यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की संरक्षा और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जीआरपी और आरपीएफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संयुक्त कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments