HomeNEWSलखनऊ में यूपी पुलिस को मिली 50 नई QRT गाड़ियां, ‘सेफ यूपी–समृद्ध...

लखनऊ में यूपी पुलिस को मिली 50 नई QRT गाड़ियां, ‘सेफ यूपी–समृद्ध यूपी’ अभियान को मिलेगा बल

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। ‘सेफ यूपी–समृद्ध यूपी’ की परिकल्पना को और मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। होंडा इंडिया फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से प्रदेश में आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि राज्य सरकार और यूपी पुलिस कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार आधुनिक संसाधनों को पुलिस बल में शामिल कर रही है।

इस अवसर पर बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस–जीरो करप्शन’ की नीति के तहत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में पुलिस बल के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए सभी बहादुर पुलिसकर्मियों को बधाई दी गई। साथ ही समाज और सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए होंडा इंडिया फाउंडेशन की भी सराहना की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments