सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 से 7 अक्टूबर तक लगेगी प्रदर्शनी, 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ
- सती कुशवाहा
हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी हमीरपुर शहर स्थित अंबेडकर पार्क में 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी।
प्रदर्शनी का शुभारंभ 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद और मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
तीन दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी, ताकि पात्र लाभार्थी संबंधित योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना है।
जिला प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विकास प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें।
प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी के माध्यम से अपने लिए उपयोगी योजनाओं की जानकारी हासिल करें और पात्रतानुसार संबंधित योजनाओं का लाभ उठाएं।


