HomeNEWSअखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ के टॉपर्स को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ के टॉपर्स को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

सत्यम यादव और ईशान शुक्ला को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

  • अखिलेश अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रतापगढ़ जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सत्यम यादव (कुंडा, प्रतापगढ़ निवासी) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम तथा प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा ईशान शुक्ला (मॉडर्न साइंस कॉलेज, जोगापुर, प्रतापगढ़) को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया।


यह लैपटॉप प्रतापगढ़ के समाजसेवी हल्लूराम सुंदर यादव के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए। इस दौरान अखिलेश यादव ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम में समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव, साजिद अली, महेश मौर्य तथा विनीत यादव भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मेधावी छात्रों के उत्साह और सम्मान को लेकर माहौल प्रेरणादायक रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments