HomeNEWSअग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, कानपुर में निकाली गई...

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, कानपुर में निकाली गई जन-जागरूकता रैली


1944 मुंबई अग्निकांड के शहीदों को नमन, पुलिस आयुक्त ने दिखाई रैली को हरी झंडी

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल को वर्ष 1944 में मुंबई के एसएस फोर्ट स्टिकाइन जहाज में हुए भीषण विस्फोट एवं अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन में जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों पर शोक परेड आयोजित कर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। प्रातः 10:30 बजे पुलिस आयुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई रैलियों के माध्यम से आमजन को अग्नि सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त लाइन्स शिवा सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तैयार करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments