HomeNEWSअटल जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने किया प्रतिमा की साफ-सफाई,...

अटल जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने किया प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर उनकी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जिला कार्यालय में स्थित अटल जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर नवीन मार्केट में आतिशबाजी भी की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में सर्वमान्य नेता थे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे—एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ कवि, पत्रकार, लेखक, ओजस्वी वक्ता और युगदृष्टा भी थे। उनका जीवन, कर्म और विचार प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत की सुरक्षा और शांति के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को विश्व के सामने प्रस्तुत किया।

प्रकाश पाल ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता, उच्च आदर्श और राष्ट्रभक्ति को जीवंत रखने की सीख दी। उनका यह कथन—“सरकारें आती-जाती रहती हैं, पार्टियां बनती-बिगड़ती रहती हैं, लेकिन देश रहना चाहिए”—आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अटल जी की विरासत हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी कि हम एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए कार्य करें, जो न्याय, गरिमा और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

इसके पश्चात अटल घाट स्थित अटल जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलन किया गया और दीपोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जन्मेजय सिंह, अभिनव दीक्षित, आनंद मिश्रा, सतेंद्र पांडेय, रंजीता पाठक, पूनम कपूर, आशा पाल, अशोक मिश्रा, राजेश सिंह भदौरिया, रोहित साहू, विनय सिंह पटेल, प्रमोद विश्वकर्मा, ऋचा सक्सेना, अतुल दीक्षित, अभिमन्यु सक्सेना, सुनीता गौड़, सुनील जायसवाल, महेंद्र तिवारी, अभिषेक दीक्षित, रमा शंकर अग्रहरि, योगेश पांडे, रामकुमार सिंह, राधा सैनी, पूनम कपूर, अभिराज सिंह चंदेल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments