Health

अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए पिल्स का इस्तेमाल: कितनी सुरक्षित और कितनी बार करें सेवन?

जकल बदलती जीवनशैली और बदलती प्राथमिकताओं के बीच फैमिली प्लानिंग एक अहम विषय बन गया है। जहां पहले बच्चे को भगवान की देन मान लिया जाता था, वहीं अब लोग पूरी प्लानिंग के साथ परिवार बढ़ाने का फैसला लेते हैं। ऐसे में कई महिलाएं अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचने के लिए पिल्स का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या इन पिल्स का बार-बार इस्तेमाल सही है? और इसका शरीर पर क्या असर पड़ सकता है?

गायनेकोलॉजिस्ट बताती हैं कि अनवांटेड प्रेग्नेंसी रोकने वाली पिल्स शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करती हैं। इनका बार-बार सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल केवल इमरजेंसी में ही करना चाहिए।

कितनी बार लेनी चाहिए पिल्स?

  • इमरजेंसी पिल्स का सेवन सिर्फ आपात स्थिति में ही करें।
  • एक हेल्दी महिला को एक महीने में एक बार से ज्यादा इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इन्हें नियमित गर्भनिरोधक के तौर पर लेना नुकसानदायक हो सकता है।
  • बार-बार पिल्स खाने से हार्मोनल असंतुलन और अन्य दिक्कतें हो सकती हैं।

शरीर पर संभावित दुष्प्रभाव

  • अनियमित पीरियड्स: बार-बार पिल्स लेने से पीरियड्स गड़बड़ा सकते हैं और ब्लीडिंग असामान्य हो सकती है।
  • फर्टिलिटी पर असर: बार-बार सेवन से प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है।
  • वजन में बदलाव: अचानक वजन बढ़ना या घट जाना संभव है।
  • अन्य समस्याएं: पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी जैसी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं।

डॉ. कहती हैं कि प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कंडोम जैसे सुरक्षित गर्भनिरोधक का इस्तेमाल बेहतर है। वहीं, पिल्स का सेवन सिर्फ आपातकालीन परिस्थिति में ही करें और उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button