HomeNEWSअपना दल (एस) ने राहुल कटियार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अपना दल (एस) ने राहुल कटियार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कानपुर ग्रामीण में जिला चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष नियुक्त, पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के बाद जारी हुआ नियुक्ति पत्र

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। अपना दल (एस) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कानपुर ग्रामीण में जिला चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष पद पर राहुल कटियार की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से नियुक्ति संबंधी पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपना दल (एस) कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विपिनेश कटियार (डब्बन) की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में राहुल कटियार को जिला चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राहुल कटियार को यह जिम्मेदारी पार्टी के निर्देश और शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिला चिकित्सा मंच को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

जिलाध्यक्ष विपिनेश कटियार ने राहुल कटियार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल कटियार संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को भी भेजी गई है। नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल कटियार को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments