HomeNEWSअपर्णा यादव ने रायबरेली में बालिका गृह का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का...

अपर्णा यादव ने रायबरेली में बालिका गृह का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • दीक्षा त्रिवेदी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने रायबरेली प्रवास के दौरान बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां रह रही बालिकाओं की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बालिकाओं की देखभाल, आवास, भोजन, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

अपर्णा यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments