- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। सायंकालीन भ्रमण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विपिन ताडा एवं अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा द्वारा थाना कोतवाली का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर में स्थित मॉड्यूलर किचन, विवेचना कक्ष, कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस बैरक का गहन अवलोकन किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई और समग्र प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्थित रख-रखाव और अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने और उन्हें और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


