HomeNEWSअभ्युदय मेगा हेल्थ कैम्प में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने लिया नि:शुल्क...

अभ्युदय मेगा हेल्थ कैम्प में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, समाज सेवा की मिसाल बना अभ्युदय सेवा संस्थान का आयोजन

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित पार्क व्यू पैलेस में आयोजित “अभ्युदय मेगा हेल्थ कैम्प” सफलता के साथ संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा विभिन्न जांचों का लाभ उठाया। यह आयोजन संस्था की सेवा भावना और जनकल्याण के संकल्प का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। शिविर में पहुंचे लोगों ने नि:शुल्क जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अभ्युदय सेवा संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के आयोजन में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ, सांई आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल तथा डॉ. हर्ष निगम होम्योपैथी हेल्थ सेंटर का विशेष सहयोग रहा, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ‘सनी’, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ‘भानू’, रामलीला कमेटी साकेत धाम के अध्यक्ष संजय राठी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उन्नाव के सभापति अमित मिश्रा, समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा डॉ. मनोज श्रीवास्तव, प्रेम सिंह सेंगर, अखिलेश अवस्थी, शिशिर अस्थाना, महेश गुप्ता, डॉ. मनीष सेंगर, डॉ. नमन निगम, डॉ. रामशरण, संजीव कुमार निगम, अनिल यादव, राघव निगम, सौरभ श्रीवास्तव, आशीष निगम, शोभित चौधरी, नवीन द्विवेदी, हर्ष निधि शुक्ला, मोनिका सिन्हा, आदित्य बाजपेई, सत्यम शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, वी.पी. तिवारी, सर्वेश तिवारी सहित अनेक सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभ्युदय सेवा संस्थान भविष्य में भी जनहित और समाज सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

उपस्थित जनों ने संस्था के इस प्रयास को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताते हुए इसकी मुक्त कंठ से सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments