HomeNEWSअलविदा जुम्मा को लेकर पुलिस सतर्क, अपर पुलिस आयुक्त ने किया संवेदनशील...

अलविदा जुम्मा को लेकर पुलिस सतर्क, अपर पुलिस आयुक्त ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। अलविदा जुम्मा की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मस्जिदों और आसपास के इलाकों में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि नमाज के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्षेत्र में शांति व सौहार्द का माहौल बना रहे।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सहित संबंधित थाना प्रभारी और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments