HomeNEWSअवैध खनन व ओवरलोडिंग पर पुलिस की सख्ती, चला सघन चेकिंग अभियान

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर पुलिस की सख्ती, चला सघन चेकिंग अभियान

एसपी के निर्देशन में यातायात विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहनों पर की गई कानूनी कार्रवाई

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। एसपी कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच कर नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया गया।

चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments