HomeBundelkhandअवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त रुख, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त रुख, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार उरई में अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश

  • तरुण कुमार

जालौन। जनपद जालौन में अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार उरई में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इन मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए नियमित जांच अभियान चलाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments